सांसद पप्पू यादव की रिहाई के लिए कैंडल मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 अप्रैल 2017

सांसद पप्पू यादव की रिहाई के लिए कैंडल मार्च

candle-march-for-pappu-yadav-in-patna
पटना 17 अप्रैल, जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव समेत जेल में बंद छात्र नेताओं की अविलंब रिहाई की मांग को लेकर पार्टी के छात्र परिषद ने आज राजधानी में कैंडल मार्च निकाला। छात्र जन अधिकार परिषद के प्रदेश सचिव अमित यादव के नेतृत्‍व में आज शाम पटना के बाइपास इलाके से कैंडल मार्च निकाला। मार्च की समाप्ति पर अमित ने कहा कि राज्‍य सरकार की तानाशाही लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। लोकतंत्र में सबको अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन राज्‍य सरकार की तालिबानी फरमान में इसका हनन हो रहा है। प्रदेश सचिव ने कहा कि जनता की मांगों को लेकर शांति पूर्ण आंदोलन करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन सरकार ने संवैधानिक अधिकारों का हनन कर साजिश के तहत सांसद पप्‍पू यादव समेत कई छात्र नेताओं को जेल भिजवा दिया। कैंडल मार्च में चंदन स्‍वराज, पंकज, राहुल मंडल समेत सैकड़ों छात्र शामिल हुए। 

कोई टिप्पणी नहीं: