आंध्र में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होगा : नायडू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 27 मई 2017

आंध्र में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होगा : नायडू

congress-will-end-its-existence-in-andhra-says-naidu
विशाखापटनम 26 मई, तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भविष्य में कांग्रेस को समर्थन देने से इंकार करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस का अस्तित्व बचना मुश्किल होगा। श्री नायडू ने आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि वर्तमान समय में राजनीति का मिजाज बदल गया है और राजनीति बदलती हुई नीतियों पर आधारित है। एक चीनी नेता के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए श्री नायडू ने कहा कि पार्टी राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और अब उसे समाप्त करके रहेगी। उन्होंने तेलंगाना के देवाडुला, कलवाकुर्ती, नेत्तमपडु और बीमा क्षेत्र में कई विकास संबंधी योजनाओं को शुरू करने का दावा किया।

कोई टिप्पणी नहीं: