सोनिया की सेहत स्थिर, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 मई 2017

सोनिया की सेहत स्थिर, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

sonia-will-be-released-from-hospital-soon
नयी दिल्ली 11 मई, भोजन विषाक्तता के कारण अस्पताल में भर्ती हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है और एक या दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सर गंगाराम अस्पताल के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। सोनिया को गत सात मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 69 वर्षीय सोनिया की पिछले साल इसी अस्पताल में कंधे की सर्जरी की गई थी। गंगाराम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने बताया, ‘‘सोनिया गांधी को रविवार को भोजन विषाक्तता के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, उनकी हालत स्थिर है। उनकी सेहत में अच्छा सुधार आ रहा है और एक या दो दिन में उन्हें छुट्टी मिल सकती है।’’


कोई टिप्पणी नहीं: