झारंखड विधानसभा का मानसून सत्र 11 जुलाई से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 जून 2017

झारंखड विधानसभा का मानसून सत्र 11 जुलाई से

jharkhand-monsoon-sesion-from-11
रांची 29 जून, झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 11 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से आज यहां जारी औपबंधिक कार्यक्रम के अनुसार, सदन की बैठक के पहले दिन 11 जुलाई को शोक प्रस्ताव लिए जाएंगे जबकि 12 जुलाई को प्रश्नकाल के अलावा वित्तीय वर्ष 2017-18 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जाएगा। इस पर चर्चा एवं मतदान तत्संबंधी विधेयक का उपस्थापन और पारण के लिए 13 जुलाई कि तिथि निधारित की गयी। राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य के लिए 14 और 15 जुलाई की तिथि निधारित की गयी है। सदन की बैठक 16 जुलाई को आयोजित नहीं होगी जबकि 17 जुलाई को मुख्यमंत्री प्रश्न काल तथा गैर सरकारी संकल्प लिए जायेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: