पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 जून 2017

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

pakistan-violates-truce-agreement-on-loc-ib-in-rajouri-samba
जम्मू, 11 जून, पाकिस्तान ने आज फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू तथा रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह करीब 9.45 बजे नियंत्रण रेखा के पास राजौरी जिले के बिम्बेर गली सेक्टर में छोटो तथा स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना ने गोलीबारी का करारा जवाब दिया और 10.20 बजे गोलीबारी रूक गयी। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास नौसेरा में मध्यरात्रि से 12 बजकर 40 मिनट तक छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। यहां भी सेना की ओर से करारा जवाब दिया गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी रेजर्स ने बिना उकसावे के रामगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: