शिवराज सरकार क्या लाठी भांज फैला रही है प्यार : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 जून 2017

शिवराज सरकार क्या लाठी भांज फैला रही है प्यार : राहुल गांधी

shivraj-love-with-lathi-rahul-gandhi
नयी दिल्ली, 10 जून, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के किसानों के प्रति प्रेम जताने के लिए उपवास करने संबंधी बयान पर तंज कसते हुए आज सवाल किया कि क्या निर्दोष लोगों पर लाठी भांजना ही उनका प्यार है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आज ट्वीट करके कहा कि निर्दोष महिलाओं पर लाठी चार्ज करके प्यार नहीं जताया जाता। श्री गांधी ने मुख्यमंत्री के उस ट्वीट का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा “मैं यहां प्यार बांटने और लोगों की समस्याओं पर विचार करने के लिए बैठा हूं। ” श्री गांधी ने अपने ट्वीट में मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा एक महिला पर लाठी बरसाए जाने वाला चित्र पोस्ट किया है। इसके दूसरी तरफ मुख्यमंत्री का उपवास स्थल है जिसे भव्य बनाया गया है। गौरतलब है कि श्री चौहान शांति बहाली के लिए भोपाल में उपवास कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: