दुमका : छात्र संघ के सदस्य कुलपति से मिले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जून 2017

दुमका : छात्र संघ के सदस्य कुलपति से मिले

student-union-meet-vc-dumka
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व  जामताडा महाविद्यालय के छात्र संघ के सदस्यों ने दिन सोमवार  (19 जून 2017) को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका  के  कुलपति डा0  मनोरंजन प्रसाद सिन्हा  से मिला । अभाविप  के विश्वविद्यालय संयोजक संजीव दुबे, पीजी छात्रसंघ सचिव सुजाता सुमन जामताडा महाविद्यालय के अध्य्क्ष चुन्ना महतो,उपाध्यक्ष सौरभ राउत,विश्व्विदयालय प्रतिनिधि शिल्पी दुबे ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनबन्धु ABVP के दुमका जिला संगठन मंत्री सुजीत वर्मा दुमका नगर मंत्री सौरभ सिन्हा  उपस्थित थें। छात्रों ने जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा में स्नातकोत्तर  की पढ़ाई शुरू  कराने की मांग की । जवाब में कुलपति ने कहा कि ठीक है हम इस पर राज्य सरकार से अनुमति लेने का प्रयास करते हैं साथी छात्र संघ के सदस्यों ने राजमहल कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की ज्ञात हो कि राजमहल कॉलेज में 300 छात्र पढ़ाई करते हैं परंतु कॉलेज का सेंटर साहिबगंज महाविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है

कोई टिप्पणी नहीं: