स्मृति के चमकदार शतक से भारत की दूसरी जीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 जून 2017

स्मृति के चमकदार शतक से भारत की दूसरी जीत

with-smriti-century-india-beat-westindies-in-icc-wonen-s-world-cup
टांटन, 29 जून, ओपनर स्मृति मंधाना(नाबाद 106) की सर्वश्रेष्ठ पारी और आक्रामक शतक से भारत ने वेस्ट इंडीज को गुरूवार को सात विकेट से पीट कर महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज को निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन पर रोकने के बाद 42.3 ओवर में तीन विकेट पर 186 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। भारत की जहां यह लगातार दूसरी जीत है वहीं वेस्ट इंडीज की लगातार दूसरी हार है। स्मृति ने 108 गेंदों में 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन की मैच विजयी पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

कोई टिप्पणी नहीं: