बिहार : मगध विश्वविद्यालय के आन्दोलनरत शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को ए॰आई॰एस॰एफ॰ का समर्थन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 जुलाई 2017

बिहार : मगध विश्वविद्यालय के आन्दोलनरत शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को ए॰आई॰एस॰एफ॰ का समर्थन।

  • राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर धरना समाप्त कराने की मांग की

aisf-patna-support-university-employee
पटना:- आज दिनांक 11 जुलाई 2017 से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ मगध विश्वविद्यालय परिक्षेत्र को ए॰आई॰एस॰एफ॰ ने समर्थन का ऐलान किया। धरना को संबोधित करते हुए ए॰आई॰एस॰एफ॰ के राज्य उपाध्यक्ष सुशील उमाराज ने कहा कि राज्य सरकार अविलंब हस्तक्षेप करते हुए कर्मचारियों के जायज मांगों को पूरा कर धरना समाप्त कराने की पहल करे। ताकि विश्वविद्यालय में पठन पाठन सुचारू रूप से चले। वहीं धरना को सम्बोधित करते हुए द्ध ए॰आई॰एस॰एफ॰ के पटना जिला सह- सचिव राजीव किशोर ने कहा कि कर्मचारी ए॰सी॰पी॰ का लाभ 17 जून से मिले, विभिन्न काॅलेज के लम्बित प्रोन्नति का अनुमोदन, अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति तथा पूर्व से नियुक्त सभी कर्मियों का पूर्ण वेतन सहित 10-सूत्री माँगों को विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीरता से लेते हुए माँग पूरी करे नहीं तो कर्मचारी संघ एवं छात्रसंघ मिलकर आन्दोलन को तेज करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: