मधुबनी : अमरनाथ यात्रियों का भव्य स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जुलाई 2017

मधुबनी : अमरनाथ यात्रियों का भव्य स्वागत

amarnath-piligrim-honored
मधुबनी , पुलिस पब्लिक ग्रुप द्वारा अमरनाथ यात्रियों के सकुशल वापस आने पर स्वागत समारोह का आयोजन नगर थाना के परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस पब्लिक ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद थे। ग्रुप के संरक्षक मुकेश पंजियार एवं सचिव अजित सिंह ने आगंतुक को दोपटा एवं माला से सम्मानित किया। यात्रा से सकुशल लौटे उमाशंकर ठाकुर ने बताया कि सेना के जवानों के तत्परता के वजह से बहुत सारे यात्री का जान बच सका। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग इस तरह की घटना की घोर निंदा कर रहे थे और उन्होंने हमरा बहुत सहयोग किया। उनके साथ शशिशेखर झा एवं त्रिलोक कुमार भी यात्रा पर गए थे। स्वागत समारोह में कृष्ण कुमार महासेठ, प्रह्लाद कुमार पूर्वे, राजेन्द्र प्रसाद, किशोर कुमार आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: