असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या 59 पहुंची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जुलाई 2017

असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या 59 पहुंची

assam-flood-toll-reaches-56
गुवाहाटी 15 जुलाई, असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 59 पहुंच गई है। हालांकि स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटे में राज्य में बाढ़ से सात और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 59 हो गई हैं। बाढ़ से 24 जिलों के करीब 12 लाख लोग प्रभावित है। ब्रहमपुर समेत कुछ नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस बीच राज्य के वित्त मंत्री डा. हिमांता बिश्वा शर्मा ने आज यहां कहा,“ बाढ़ से प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। हमने जिला उपायुक्तों को राहत धनराशि उपलब्ध कराई हैं। ” उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य सरकार के संपर्क में है और सभी मंत्रालयों ने अपनी ओर से सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प जताया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: