चीनी सैनिकों ने उत्तराखंड के बाराहोती में की घुसपैठ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 जुलाई 2017

चीनी सैनिकों ने उत्तराखंड के बाराहोती में की घुसपैठ

china-in-barahoti-border
नयी दिल्ली, 31 जुलाई, चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में एक किलोमीटर अंदर तक घुसपैठ की और उत्तराखंड में चमोली जिले के बाराहोती इलाके में मवेशी चरा रहे चरवाहों को धमकी दी। यह बात आज आधिकरिक सूत्रों ने कही। घटना से अवगत अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि घटना 25 जुलाई की सुबह की है। भारतीय क्षेत्र में घुसे चीनी सैनिकों ने चरवाहों को वहां से चले जाने को कहा। यह घटना ऐसे समय हुई है जब सिक्किम के पास डोकलाम में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच पहले ही गतिरोध चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: