दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 जुलाई 2017

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

delhi-rain-weathe
नयी दिल्ली 23 जुलाई, राजधानी दिल्ली में आज दोपहर बाद से रूक-रूककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। राजधानी में सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए थे तथा दोपहर बाद बारिश हुई। दिल्ली में कल भी हल्की बारिश हुई थी जिससे मौसम सुहावना हो गया था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पालम इलाके में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि रिज इलाके में 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। उन्होंने कहा कि यहां और भी बारिश होने का अनुमान है तथा बादल छाये रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कल भी आसमान में बादल छाये रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान कल क्रमश: 26 और 33 डिग्री रहने का अनुमान है।

कोई टिप्पणी नहीं: