भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान से चुकाया बदला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 जुलाई 2017

भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान से चुकाया बदला

/indian-women-beat-pakistan-by-95-run
डर्बी, 02 जुलाई, लेफ्ट आर्म स्पिनर एकता बिष्ट(18 रन पर पांच विकेट ) की अगुआई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने रविवार को पाकिस्तान को महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 95 रन से पीटकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ पाकिस्तान के हाथों चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय पुरुष टीम को मिली हार का बदला भी चुका लिया। भारतीय टीम हालांकि 50 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन के सामान्य स्कोर ही बना पाई लेकिन एकता बिष्ट की घातक गेंदबाजी से उसने पाकिस्तान को 38.1 ओवर में 74 रन पर ही ढेर कर दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: