महिला विश्व कप क्रिकेट : भारत का जीत का चौका,सेमीफाइनल पक्का - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 जुलाई 2017

महिला विश्व कप क्रिकेट : भारत का जीत का चौका,सेमीफाइनल पक्का

indian-women-cricket-team-defeats-srilanka-reaches-semi-final
डर्बी, 05 जुलाई, दीप्ति शर्मा (78) और कप्तान मिताली राज (53) के शानदार अर्धशतकों और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन के दम पर भारत ने श्रीलंका को बुधवार को 16 रन से हराकर महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 232 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका को सात विकेट पर 216 रन पर थाम लिया। भारत के इस जीत की बाद आठ अंक हो गए हैं और वह गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की बराबरी पर पहुंच गया है जिसके भी चार जीत के बाद आठ अंक हैं। दीप्ति और मिताली ने तीसरे विकेट के लिए 26 ओवर में 118 रन की मजबूत साझेदारी की और भारत को दो विकेट पर 38 रन की नाजुक स्थिति से उबार लिया। हालांकि इस जबरदस्त साझेदारी के बाद भारत ने फिर 13 रन के अंतराल में दीप्ति, झूलन गोस्वामी और कप्तान मिताली के विकेट गंवा दिए और भारत का स्कोर एक झटके में दो विकेट पर 156 रन से पांच विकेट पर 169 रन हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं: