चारा घोटाला मामले में सीबीआई अदालत में पेश हुए लालू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 जुलाई 2017

चारा घोटाला मामले में सीबीआई अदालत में पेश हुए लालू

lalu-in-cbi-court
रांची 11 जुलाई, संयुक्त बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज रांची स्थित केन्द्रीय जांच ब्यूरो ..सीबीआई.. की विशेष अदालत में पेश हुए। विशेष न्यायाधीश एस एस प्रसाद की अदालत में श्री यादव समेत अन्य आरोपी ने अपनी हाजिरी दी। श्री यादव के अलावा पूर्व मंत्री विद्यासार निषाद, आर के राणा, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा और पूर्व विधायक ध्रुव भगत की पेशी हुयी। सभी आरोपियों का बयान भी अदालत में दर्ज हुआ। श्री यादव अदालत से निकाले के बाद सीधे स्टेट गेस्ट हाउस चले गये और उन्होंने मीडिया से अपनी दूरी बनाये रखी।

कोई टिप्पणी नहीं: