मधुबनी : पुलिस और पब्लिक के बीच लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 जुलाई 2017

मधुबनी : पुलिस और पब्लिक के बीच लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • कार्यक्रम की अध्यक्षता नव पदस्थापित थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौड़ 

police-public-meet-madhubani
अंधराठाढ़ी/ मधुबनी ( मोo आलम अंसारी) अंधराठाढी ।स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस और पब्लिक के बीच लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव पदस्थापित थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौड़ ने की। बैठक की मुख्य बात थाना क्षेत्र में अमन चैन स्थापित करने शराव के अबैध ठिकानो के सम्बन्ध में जायजा लिया गया। सभी दलों के कार्यकर्ता निर्वाचित मुखिया सरपंच पंसस पेक्स अध्यक्ष के अलावे थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को इसमें आमंत्रित किया गया था। थाना क्षेत्र के बिभिन्न पंचायतो से आये पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। साथ ही आपसी समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामला को निष्पादन कराने की सलाह दी । पंचायत प्रतिनिधियों को अपराध ,मुकदमा , शराव मुक्त पंचायत बनाने की नसीहत दी। वताते चले की नब पदस्थापित थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौड़ इससे पूर्व अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना में थानाध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। थाना क्षेत्र में एक भी अबैध शराव कारोवार को चलने नही दिया। बैठक में प्रखंड प्रमुख शुभेश्वर यादव उप प्रमुख  मो मोतिउर्रहमान मुखिया महासंघ अध्यक्ष अरविन्द चौधरी शोभाकांत चौधरी महेंद्र राय श्रीनारायण चौधरी  ,मोo ज़ियाउद्दीन , तिलेश्वर राय, महेंद्र राय, रामगुलाम भंडारी, हरिशंकर राय,  शिव चंद्र मिश्र, देवचन्द्र कामत, रामसागर यादव, मुजीब अंसारी,  पुलिस अवर निरीक्षक शिव कुमार राम, मिथिलेश सिंह, दयाराम यादव, राजिंदर सुक्ला, किसुन मंडल, भोला पासवान, मनोज, देवसुन्दर समेत दर्जनों  सामाजिक और राजनितिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: