घर लौटकर खुश है प्रियंका चोपड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जुलाई 2017

घर लौटकर खुश है प्रियंका चोपड़ा

priyanka-happy-to-return-home
मुंबई,14 जुलाई, बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा घर लौटकर बेहद खुश हैं। प्रियंका गुरुवार को भारत लौटीं हैं। प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। अपनी हॉलीवुड परियोजनाओं के सिलसिले में वह अक्सर अमेरिका में रहती हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया,“यह कभी पुराना नहीं होता..घर पर होना..मुंबई की बारिश। भीड़-भाड़ में खूबसूरती..अपने शहर लौटकर खुश हूं..'मुंबईकर'। ” प्रियंका टॉड स्ट्रॉस-शूलसन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' में रिबेल विल्सन, लियाम हैम्सवर्थ के साथ नजर आएंगी। वह जिम पार्सन्स अभिनीत फिल्म 'ए किड लाइक जेक' में भी नजर आएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: