आप सब लोग गरीबों की आवाज बनें- रघुवर दास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 जुलाई 2017

आप सब लोग गरीबों की आवाज बनें- रघुवर दास

radhuvar-apeal-to-2016-batch-ips
दुमका (अमरेन्द्र सुमन)  भारत दर्शन कार्यक्रम  के तहत झारखंड की  राजधानी   राॅची पहुँचे वर्ष 2016 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने  दिन मंगलवार  (04 जुुुलाई 2017) को सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप सब गरीबों की आवाज बनें। सेवा का उद्देश्य केवल कर्तव्यों का निर्वहन नहीं बल्कि गरीबों, शक्तिहीनों और वंचितों को न्याय दिलाना है। समाज निश्चिंत होकर सो सके। राष्ट्र बिना किसी बाधा के विकास कर सके, इसके लिये आपको जागना होगा। सभी प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारियों ने कहा झारखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य अद्भुत है। आईजी प्रिया दुबे के साथ केरल के आईपीएस विमलादित्य के नेतृत्व में 2016 बैच के सुधांशु धामा, अमित कुमार आनन्द, सुमीत गौड़ प्रेरणा खांडु, मो0 शहीन, गिरिपो, प्रवीण कुमार, संध्या स्वामी, आकृति शर्मा, हंसराज वकुल जिंदल, अनिल कुमार, अंकुर गुप्ता, गोपाल इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: