किसानों की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री किसान राहत कोषांग स्थापित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जुलाई 2017

किसानों की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री किसान राहत कोषांग स्थापित

spacial-cell-for-farmer-in-jharkhand
रांची 21 जुलाई, झारंखड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि झारखण्ड सरकार ने किसानों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री किसान राहत कोषांग स्थापित किया गया है। श्री दास ने कहा, “किसान हमारे अन्नदाता हैं, हम किसानों की सेवा करने को तत्पर हैं। किसानों को कोई समस्या हो तो उन्हें किसी भी कीमत पर घबराना नहीं चाहिए है। झारखंड सरकार हर पल उनके साथ है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी समस्या आने पर किसान राहत हेल्पलाइन पर फोन करें । तीन दिन में हर हाल में उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। किसानों की सहायता के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री किसान राहत कोष का गठन किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: