बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 21 अगस्त से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 21 अगस्त से

bihar-assembly-monsoon-sesion-from-21st-sugust
पटना 01 अगस्त, बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्ष में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। विधानमंडल का मॉनसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती महागठबंधन सरकार में विधानमंडल के मॉनसून सत्र की तिथि 28 जुलाई से 03 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। लेकिन, श्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिलकर बनी नई सरकार ने अब विधानमंडल का मॉनसून सत्र के लिए 21 से 25 अगस्त तक की तिथि की अनुशंसा की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: