मधुबनी : जिला पदाधिकारी ने खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 अगस्त 2017

मधुबनी : जिला पदाधिकारी ने खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया

dm-madhubani-inspect-flood-camp
मधुबनी, 20 अगस्त; जिला पदाधिकारी मधुबनी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा रविवार को मधेपुर प्रखंड मुख्यालय में राहत वितरण हेतु विभिन्न पंचायतो में भेजे जा रहे खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया गया। एवं स्थानीय पदाधिकारियों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का निदेष दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, दीपक वरनवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबनी, अपर समाहर्ता मधुबनी, अनुमंडल पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता, झझांरपुर, डी.पी.ओ. (शिक्षा) मधुबनी, सी.डी.पी.ओ. मधेपुर एवं अंचलाधिकारी मधेपुर उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बाढ़ प्रभावित पंचायतो में किये जा रहे राहत वितरण के सदर्भ में जानकारी ली गई एवं राहत वितरण में स्थानीय प्रशासन को सहयोग देने हेतु अपील किया गया। कतिपय जनप्रतिनिधियों द्वारा यह जानकारी दी गई कि कई पंचायतो/वाडो में अभी तक कम्यूनिटि सेंटर संचालित नहीं किया जा सका है। इस सदर्भ में एस.डी.ओ. झझांरपुर को निदेष दिया गया कि खाद्य सामग्री प्रखंड मुख्यालय से उपलब्ध नहीं करा कर विकेंन्द्रीकृत रूप से स्थानीय स्तर पर भी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाए। साथ ही राहत वितरण कार्य के पर्यवेक्षण हेतु भूमि उपसमाहर्ता झझांरपुर को दायित्व सौपा गया। अपर समाहर्ता मधुबनी एवं श्री सत्यप्रकाश, वरीय उपसमाहर्ता को प्रखंड क्षेत्र के राहत वितरण केन्द्रो पर निगरानी रखने एवं पर्यवेक्षण हेतु निदेश दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: