शिव आत्महत्या मामले में डीएसपी और पुलिस इंस्पेक्टर पर प्राथमिकी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 अगस्त 2017

शिव आत्महत्या मामले में डीएसपी और पुलिस इंस्पेक्टर पर प्राथमिकी

fir-on-dsp-inspector-in-ranchi
रांची 05 अगस्त, झारखंड की राजधानी रांची में शिव सरोज कुमार राय आत्महत्या मामले में उसके पिता के बयान पर यहां कोतवाली थाने में नगर पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।  पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नगर पुलिस उपाधीक्षक शंभू कुमार सिंह और पुलिस निरीक्षक अजय कुमार वर्मा के खिलाफ मृतक शिव के पिता सुरेश कुमार के बयान पर कोतवाली थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक पर शिव सरोज कुमार राय को आत्म हत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है । हालांकि पुलिस शिव के आत्महत्या को आत्मग्लानि के कारण की गयी आत्महत्या बता रही है । 

कोई टिप्पणी नहीं: