मधुबनी : विदाई समारोह हुयी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 अगस्त 2017

मधुबनी : विदाई समारोह हुयी

function-madhubani-andhrathadi
अंधराठाढ़ी/मधुबनी ( मोo आलम अंसारी) स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के सेवा निवृत प्रधान लिपिक और वरीय सहायक को भाव भीनी विदाई दी गयी। इसके लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। आरडीओ अलोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न इस समारोह में सेवा निवृत प्रधान लिपिक प्रेमचन्द्र झा और वरीय सहायक अनिल कुमार को अंग वस्त्र पाग दुपट्टा आदि से सम्मानित किया गया । समारोह में प्रखंड प्रमुख शुभेश्वर यादव ,उपप्रमुख मोतीउर रहमान,अंचल अधिकारी विष्णुदेव  सिह , प्रखंड नजीर धर्मवीर प्रसाद, मनीष रंजन दास,अजय कुमार कर्ण ,बौए लाल राम, राजेश्वर मिश्र ,तिलेश्वर राय, अरबिंद कुमार  आदि ने सेवा निवृत प्रधान लिपिक और वरीय सहायक  के व्यक्तित्व और कृतित्व की प्रसंशा की । प्रधान लिपिक प्रेमचन्द्र झा के स्वभाव का यहाँ  को लोग कायल है। उनकी कमी हमेशा खलेगी । उनको  अच्छा लिपिक  ही नही एक मार्ग दर्शक भी बताया।

कोई टिप्पणी नहीं: