बोकारो में रेल पटरी से पांच जिलेटिन स्टीक बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अगस्त 2017

बोकारो में रेल पटरी से पांच जिलेटिन स्टीक बरामद

jiletin-stick-found-railway-traxk-bokaro
बोकारो 23 अगस्त, झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा और भंडारीदह स्टेशन के बीच रेल पटरी से आज विस्फोट में इस्तेमाल किया जाने वाला पांच जिलेटिन स्टीक बरामद किया गया है । आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सरकारी रेल पुलिस (जीआरपी) ने चंद्रपुरा और भंडारीदह स्टेशन के बीच रेल पटरी पर रखा गया जिलेटिन स्टीक को बरामद किया है । इस स्टीक का इस्तेमाल विस्फोट के लिये किया जाता है। स्टीक के बरामद होने से डेढ़ घंटा पूर्व ही इस मार्ग से एक ट्रेन गुजरी थी और इसके साढ़े तीन घंटे बाद ही दूसरी ट्रेन के आने का समय था। सूत्रों ने बताया कि जिस स्थान से जिलेटिन स्टीक बरामद की गयी है वहां कुछ जले होने का निशान भी मिला है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुयी है । 

कोई टिप्पणी नहीं: