चारा घोटाला मामले में सीबीआई अदालत में पेश हुये लालू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 अगस्त 2017

चारा घोटाला मामले में सीबीआई अदालत में पेश हुये लालू

lalu-in-cbi-copurt-ranchi
रांची 03 अगस्त, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव संयुक्त बिहार के अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले के चार अलग-अलग मामलों में आज यहां केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालतों में पेश हुये। श्री यादव चारा घोटाला के नियमित मामले 64ए/96, 38 ए /96, 68ए /96 और 47ए/96 में सीबीआई के तीन विशेष अदालतों में उपस्थित हुये। राजद अध्यक्ष की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी मुकुन्द प्रसाद की चारा घोटाले के नियमित मामले 68ए/96 में एस. एस. प्रसाद की विशेष अदालत तथा 64ए/96 में शिवपाल सिंह की विशेष अदालत में गवाही हुयी वहीं 68ए/96 मामले में भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी सुनील कुमार की गवाही एस. एस. प्रसाद की विशेष अदालत में हुयी। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला के सभी मामले देवघर, दुमका, चाईबासा और डोरंडा कोषागार से लाखो रुपये के अवैध निकासी का है। 

कोई टिप्पणी नहीं: