रामेश्वरम (तमिलनाडु), 31 अगस्त, श्रीलंका के जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 76 मछुआरों को रिहा करने के लिए वहां की एक अदालत ने आज आदेश जारी किया। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि श्रीलंका में ओरकावलथुरई अदालत ने मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया। इस साल तीन महीनों के दौरान अलग - अलग मौकों पर गिरफ्तार किए गए इन मछुआरों को जाफना की एक जेल में रखा गया था। रिहा होने वाले मछुआरों में रामेश्वरम से 12, मंडपम से छह, पुडुकोट्टई से 46 और नागपट्टनम से आठ लोग हैं। रामेश्वरम मछुआरा एसोसिएशन प्रमुख एस अमृत ने बताया कि इन मछुआरों के एक - दो दिन में करईकल पहुंचने की उम्मीद है। उनकी रिहाई ऐसे समय पर हो रही है जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो दिवसीय हिंद महासागर सम्मेलन में शरीक होने के लिए कोलंबो की यात्रा पर हैं। यह सम्मेलन आज से हो रहा है। मछुआरा एसोसिएशन सूत्रों ने बताया कि चार मछुआरे अब भी जाफना जेल में हैं। इस बीच, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका के जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर अलग - अलग घटनाओं में तमिलनाडु के आठ मछुआरे और उनकी दो नौकाएं पकड़ ली गई ।
गुरुवार, 31 अगस्त 2017
श्रीलंका ने 76 मछुआरों को रिहा किया
Tags
# देश
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें