बिहार के मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो अपराधी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

बिहार के मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो अपराधी गिरफ्तार

mini-gun-factory-bihar
मुंगेर 01 अगस्त, बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मनिया चौराहा मुहल्ला में पुलिस ने आज एक मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि मनिया चौराहा मुहल्ला में अवैध तरीके से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इसी आधार पर उक्त ठिकाने पर छापेमारी कर पुलिस ने इस धंधे में शामिल दो अपराधी डिक्की शर्मा और उसके भाई अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि मौके से दो अर्द्धनिर्मित पिस्तौल और हथियार बनाने का उपकरण बरामद किये गये हैं। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: