राष्ट्रपति रविवार से छत्तीसगढ़ के दौरे पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 नवंबर 2017

राष्ट्रपति रविवार से छत्तीसगढ़ के दौरे पर

president-to-go-on-official-tour-to-chhattisgarh
नई दिल्ली 4 नवंबर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार और सोमवार को छत्तीसगढ़ में रहेंगे। राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के पश्चात इस राज्य का उनका यह प्रथम दौरा होगा। यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पांच नवंबर को रायपुर में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत शहीदी स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पण से करेंगे। बाद में इसी दिन वह नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में भाग लेंगे। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति छह नवंबर को गुरु घासीदास जैतखम जाएंगे और दिल्ली के लिए प्रस्थान से पहले गिरोधपुरी में सामुदायिक भवन के भूमि पूजन में भाग लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: