मधुबनी : अंधराठाढ़ी प्रखंड वासियों ने 15 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जनवरी 2018

मधुबनी : अंधराठाढ़ी प्रखंड वासियों ने 15 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाई

15-km-human-chain-in-andhrathadi
अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी। बाल विवाह और दहेज उन्मूलन के पक्ष में रविवार को प्रखंड वासियों ने 15 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाई। प्रखंड परिक्षेत्र के पश्चिमी सीमा सिंगियोंन से लेकर पूर्वी दक्षिणी सीमा डुमरियाही गांव तक लोग तय समय पर कतार में लग गए थे। वार्ड सदस्य महासंघ, टोला सेवक तालीमी मरकज संघ, शिक्षक, छात्र, जन वितरण प्रणाली विक्रेता महासंघ के सदस्यों के अलावे पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता, आशा, ममता, आंगनबाड़ी सेविका सहायकों के साथ साथ आम लोग कतार में लगे। मानव श्रृंखला को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने मानव श्रृंखला की सफलता का श्रेय आम जनता, जीविका, साक्षर भारत मिशन, मुखिया संघ, वार्ड सदस्य संघ, जनवितरण प्रणाली संघ के साथ साथ सामाजिक राजनीतिके लोगों को दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: