राहुल गांधी करेंगे कनाडा और सिंगापुर की यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

राहुल गांधी करेंगे कनाडा और सिंगापुर की यात्रा

after-bahrain-rahul-to-visit-canada-and-singapore
नयी दिल्ली, 09 जनवरी, बहरीन के सफल दौरे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने की मकसद से कनाडा और सिंगापुर की यात्रा पर जाएंगे।  श्री गांधी पश्चिमी एशियाई देश बहरीन में कल प्रवासी भारतीयों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, “ सैम पित्रोदा तथा मिलिंद देवड़ा दुनिया के विभिन्न देशों में दौरा आयोजित कर रहे हैं। हम लोग एक दौरा कनाडा ,एक दौरा सिंगापुर और एक दौरा पश्चिम एशिया का कर रहे हैं। हम लोग इस ओर ध्यान दे रहे हैं। और हम लोग कनाडा में होंगे, हमलोग कनाडा आएंगे और वहां आप लोगों से बातचीत करेंगे।”

कोई टिप्पणी नहीं: