मधुबनी : ब्रह्मानंद यादव को कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जनवरी 2018

मधुबनी : ब्रह्मानंद यादव को कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

brahmanand-yadav-honored
अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढी। रहिका ऑपरेटिव बैंक मधुबनी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव का अभिनंदन कार्यक्रम रविवार को मदना पंचायत के मैनी गांव मेँ हुआ। मदना पैक्स अध्यक्ष रामाशीष मंडल की अध्यक्षता एवं हरिमोहन चौधरी के संचालन में आयोजित इस अभिनंदन समारोह का शुभारंभ लोगों द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत पाग दोपट्टा एवं माल्यार्पण कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए ब्रह्मानंद यादव ने कहा आपका स्नेह और समर्थन का मैं हमेशा ऋणी रहुॅगा। ये आपका प्यार और आशीर्वाद का ही फल है की आज मुझे आप सब की सेवा करने का मौका मिल सका है।  अभिनंदन समारोह मे पैक्स अध्यक्ष रामगुलाम भंडारी, पवन कुमार झा, राधेश्याम राय, संजय झा, चंदेश्वर साफी, चंदेश्वर महतो, रमण सिंह, दिनेश्वर झा, शिव शंकर यादव, देवन चौपाल, नसीम, मुखिया पूर्व कमरुजम्मा, कुमर कांत झा, दिगम्बर यादव, राजाराम यादव, लाल बाबू यादव, कृष्ण कुमार प्रसाद, बटोही चौपाल, संजय चौधरी, मो,साबिर ,सरबन कुमार महतो ,बिनोद यादव,मो,मौलबी रहमतुल्लाह, मो, फैयाज अहमद ,मो,जियाउद्दीन ,राज कुमार महतो सहित दर्ज़नो सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: