आम जनता पार्टी राष्ट्रीय 11 मार्च को बेरोजगार मानव श्रृंखला बनायेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 जनवरी 2018

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय 11 मार्च को बेरोजगार मानव श्रृंखला बनायेगी

unemployed-huam-chain-bihar
पटना 27 जनवरी, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ बिहार में 11 मार्च को बेरोजगार मानव श्रृंखला आयोजित करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि वात्सायन ने यहां बताया कि दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुयी आज हुयी बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश में 11 मार्च को जिलों से लेकर वार्ड स्तर तक बेरोजगारों की मानव श्रृंखला बनायी जायेगी जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल होंगे। श्री वात्सायन ने बताया कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक चार फरवरी को बुलायी गयी है। उन्होंने दलगत भावना से उपर उठकर सभी राजनीतिक पार्टियों से 11 मार्च को आयोजित मानव श्रृंखला का समर्थन करने की अपील की । 

कोई टिप्पणी नहीं: