गोवा के मंत्री ने देसी पर्यटकों पर विवादित टिप्पणी की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

गोवा के मंत्री ने देसी पर्यटकों पर विवादित टिप्पणी की

goa-minister-controversial-statement
पणजी, 10 फरवरी, गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई शनिवार को देसी पर्यटकों को 'धरती के बेकार लोग' बताकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने यह टिप्पणी हाल ही में बस से मुख्य सड़क पर पेशाब करते पर्यटक का वीडियो आने पर की। सरदेसाई अब कह कह रहे हैं कि उनकी टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शुक्रवार को उनकी ओर से की गई टिप्पणी के लिए कोई खेद नहीं है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह टिप्पणी सभी देसी पर्यटकों के लिए नहीं, बल्कि कुछ खास वर्ग के लिए है। सरदेसाई ने शनिवार को मीडिया को जारी एक नए वीडियो में कहा, "गोवा के लोग कुछ पर्यटकों से नाराज हैं, जो गोवा आते हैं और यहां कचरा फैलाकर परेशानी पैदा करते हैं। इसके कई उदाहरण देखने को मिलते हैं, जिनमें एक यह वीडियो है। मीरामार से दोना पौला जा रही मुख्य सड़क पर पेशाब कर रहे पर्यटक का वीडियो वायरल हुआ है। मैं गोवा के लिए बोल रहा हूं।" सरदेसाई ने गोवा आने वाले पर्यटकों की आलोचना करके और उत्तर भारत के लोगों पर गोवा को दूसरा हरियाणा बनाने का आरोप लगाकर विवाद को और बढ़ा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: