मधुबनी : 11 फरवरी को ‘आप’ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

मधुबनी : 11 फरवरी को ‘आप’ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन


  • 11 फरवरी को मधुबनी के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन। जुटेंगे जिले भर के कार्यकर्ता। प्रदेश और केंद्र से आएंगे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी।


madhubani-aap-meeting-on-11th
मधुबनी (लाइव आर्यावर्त डेस्क) 09 फरवरी, आम आदमी पार्टी, मधुबनी के कार्यकर्ताओं का जमघट लग रहा है जिला मुख्यालय में। जिला भर के कार्यकर्ता आगामी 11 फरवरी 2018 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। पार्टी के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मुकेश पंजियार के अनुसार प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में विगत 3 फरवरी को पटना में आयोजित प्रादेशिक समीक्षा सम्मेलन में लिए गए निर्णय से जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव अवगत करायेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं। साथ ही सभी नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के दायित्वधारी एवं प्रखण्ड कार्यकारिणी के दायित्वधारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: