झारखंड में 11 बारूदी सुरंग बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 7 मार्च 2018

झारखंड में 11 बारूदी सुरंग बरामद

11-landmine-recovered-in-Jharkhand
रांची 7 मार्च, झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने 11 बारूदी सुरंगें बरामद कीं। प्रत्येक सुरंग का वजन 25 किलोग्राम है। गिरफ्तार नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ लूगू पहाड़ी पर नक्सलियों का एक बंकर नष्ट किया। पड़ोसी गिरिडीह जिले में सीआरपीएफ और पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को 14 नक्सली गिरफ्तार किए। बोकारो और गिरिडीह जिलों में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: