बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 45 अधिकारी इधर से उधर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 अप्रैल 2018

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 45 अधिकारी इधर से उधर

administrative-chqange-in-bihar
पटना 28 अप्रैल, बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के 21 जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 45 पदाधिकारी इधर से उधर किए गए हैं।  भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 बैच के अधिकारी रवि मनुभाई परमार सामान्य प्रशासन से प्रधान सचिव (पर्यटन विभाग), मयंक वरवड़े (2001 बैच) सामान्य प्रशासन से अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड), डॉ. प्रतिमा सतीश कुमार (2002 बैच) वाणिज्य कर आयुक्त से सचिव (वाणिज्य कर विभाग) , अनुपम कुमार (2003 बैच ) राज्य परिवहन आयुक्त से निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग), राधेश्याम साह (2005 बैच ) पशुपालन निदेशक को अगले आदेश तक स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, आदेश तितरमारे (2006 बैच ) समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी भागलपुर से राज्य परिवहन आयुक्त, धर्मेन्द्र सिंह (2006 बैच ) समाहर्ता एव जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर से निदेशक ( नियोजन एवं प्रशिक्षण श्रम संसाधन विभाग), प्रदीप कुमार (2006 बैच ) निबंधक सहयोग समितियां सहकारिता से संयुक्त सचिव (अभियोजन निदेशालय, गृह विभाग), ईश्वर चंद्र सिन्हा (2006 बैच ) संयुक्त सचिव अभियोजन निदेशालय गृह विभाग से संयुक्त सचिव (गृह विभाग), जय सिंह (2007 बैच ) समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी खगड़िया से निदेशक (भू-अभिलेख एवं परिमाप, राजस्व एवं भूमि सुधार), विनोद सिंह गुंजियाल (2007 बैच ) जिला पदाधिकारी सहरसा से निदेशक पशुपालन, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, दिनेश कुमार (2007 बैच ) जिला पदाधिकारी, शेखपुरा को उपभोक्ता संरक्षण खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का निदेशक बनाया गया है। इसी तरह राजेश्वर प्रसाद सिंह (2007 बैच ) जिला पदाधिकारी कैमूर से निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी, उदय कुमार सिंह (2007 बैच ) जिला पदाधिकारी मुंगेर से अपर सचिव (पर्यटन विभाग), संजय कुमार सिंह (2007 बैच ) अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग से प्रबंध निदेशक (बिहार चिकित्सा सेवाएं आधारभूत संरचना विकास निगम), एम रामचन्द्रुडु (2009 बैच ) निदेशक प्राथमिक शिक्षा से अपर सचिव (आपदा प्रबंधन), कौशल किशोर (2010 बैच ) समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी जमुई से संयुक्त सचिव (स्वास्थ्य विभाग), रचना पाटिल (2010 बैच ) जिला पदाधिकारी वैशाली से निबंधक (सहयोग समितियां), राजकुमार (2010 बैच ) जिला पदाधिकारी शिवहर से निदेशक (सामाजिक सुरक्षा समाज कल्याण विभाग), डॉ करुणा कुमारी (2010 बैच ) संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग से अपर कार्यपालक निदेशक (राज्य स्वास्थ्य समिति), मिथिलेश मिश्र जिला पदाधिकारी (2011 बैच ) कटिहार को कारा महानिरीक्षक गृह विभाग पटना बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, अरविंद कुमार वर्मा (2012 बैच ) जिला पदाधिकारी बक्सर से निदेशक प्राथमिक शिक्षा, अमित कुमार (2012 बैच ) जिला पदाधिकारी लखीसराय से संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन, श्रीमती पूनम विशेष सचिव योजना एवं विकास विभाग से जिला पदाधिकारी कटिहार, अनिरुद्ध कुमार अपर सचिव आपदा प्रबंधन विभाग से जिला पदाधिकारी खगड़िया, चंद्रशेखर सिंह अपर सचिव गृह विभाग से जिला पदाधिकारी समस्तीपुर, अरशद अजीज प्रबंध निदेशक बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम से जिला पदाधिकारी शिवहर, शोभेन्द्र कुमार अपर समाहर्ता सहरसा से जिला पदाधिकारी लखीसराय के पद पर भेजा गया है।

इसी तरह मोहम्मद सोहेल जिला पदाधिकारी मधेपुरा से जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, प्रणव कुमार जिला पदाधिकारी समस्तीपुर से जिला पदाधिकारी भागलपुर, डॉ रंजीत कुमार अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी, राजीव रोशन जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी से जिला पदाधिकारी वैशाली , अनिमेष कुमार जिला पदाधिकारी रोहतास से जिला पदाधिकारी गोपालगंज, महेंद्र कुमार जिला पदाधिकारी सिवान से जिला पदाधिकारी किशनगंज, राहुल कुमार जिला पदाधिकारी गोपालगंज से जिला पदाधिकारी बेगूसराय, पंकज दीक्षित जिला पदाधिकारी किशनगंज से जिला पदाधिकारी रोहतास बनाया गया है।  अधिसूचना के अनुसार, राघवेंद्र सिंह उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गया से जिला पदाधिकारी बक्सर, योगेंद्र सिंह उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पश्चिम चंपारण बेतिया से जिला पदाधिकारी शेखपुरा, नवल किशोर चौधरी उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद सुपौल से जिला पदाधिकारी कैमूर, सुब्रत कुमार सेन उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बिहारशरीफ से जिला पदाधिकारी सारण के पद पर भेजा गया है। इसी तरह, श्रीमती शैलजा शर्मा उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद मुजफ्फरपुर से जिला पदाधिकारी सहरसा, धर्मेंद्र कुमार उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद मधुबनी से जिला पदाधिकारी जमुई, नवदीप शुक्ला उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद सहरसा से जिला पदाधिकारी मधेपुरा, आनंद शर्मा उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद भागलपुर से जिला पदाधिकारी मुंगेर जबकि सुहर्ष भगत अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर को पटना सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: