सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 29 अप्रैल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 अप्रैल 2018

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 29 अप्रैल

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मे 237 आदिवासी युवतियों का विवाह सम्पन्न, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

sehore news
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार 29 अप्रैल को नसरूल्लागंज के ग्राम पिपलानी पहुंचे और यहाँ आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन मे परिणयसूत्र मे बंधे नवयुगलों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस आयोजन मे गौंड समाज की 207 कन्या तथा कोरकू समाज की 30 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुलारी देवी धुर्वे, श्री देवी सिंह धुर्वे,   श्री रवि मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे, एसपी श्री सिध्दार्थ बहुगुणा सहित अन्य शासकीय सेवक तथा बड़ी संख्या मे घराती-बराती उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: