भारत दुनिया का सबसे युवा देश : रघुवर दास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 मई 2018

भारत दुनिया का सबसे युवा देश : रघुवर दास

india-world-most-youth-nation-raghubar-das
रांची, 11 मई, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यहां की युवा आबादी को हुनरमंद बनाकर हम विकास के पथ पर तेजी से बढ़ सकते हैं। मुख्यमंत्री दास ने यहां झारखंड मंत्रालय में राज्य कौशल प्रतिस्पर्धा के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ज्ञान आधारित युग में आज केवल डिग्री के बल पर रोजगार नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कम -पढ़ा लिखा हुआ व्यक्ति भी हुनरमंद हो, तो उसे अच्छा अवसर मिल सकता है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष राज्य में एक साथ 25 हजार युवाओं को रोजगार के लिए पत्र दिये गये। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक पल था। अगले वर्ष 12 जनवरी को एक लाख युवाओं को एक साथ रोजगार से जोड़ा जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: