भारतीय न्यायपालिका की हालत पाकिस्तान की न्यायपालिका जैसी : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 मई 2018

भारतीय न्यायपालिका की हालत पाकिस्तान की न्यायपालिका जैसी : राहुल गांधी

indian-judiciary-like-pakistani-rahul-gandhi
रायपुर, 17 मई, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय संविधान पर 'गंभीर हमला' किया जा रहा है और देश की न्यायपालिका की मौजूदा हालत पाकिस्तान की न्यायपालिका जैसी है। राहुल ने यहां जन स्वराज सम्मेलन में कहा, "प्राय: लोग न्याय के लिए सर्वोच्च न्यायालय जाते हैं। लेकिन 70 वर्षो में पहली बार हमने देखा कि न्यायाधीश लोगों के सामने आकर यह कह रहे हैं कि उन्हें धमकाया जा रहा है और काम नहीं करने दिया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजें सामान्य तौर पर तानाशाही (डिक्टेटरशिप) में होती है। उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के संवाददाता सम्मेलन की ओर इशारा करते हुए कहा, "ऐसा पाकिस्तान और अफ्रीका में होता है। लेकिन भारत में 70 वर्षो में पहली बार ऐसा हुआ।"

कोई टिप्पणी नहीं: