जमशेदपुर : करनडीह में न्यायिक जागरूकता शिविर आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 मई 2018

जमशेदपुर : करनडीह में न्यायिक जागरूकता शिविर आयोजित

justice-camp-jamshedpur
आर्यावर्त डेस्क,जमशेदपुर ,30 अप्रैल,2018,  पूर्वी सिंहभूम ज़िले के करनडीह प्रखंड पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से "  न्याय सबके लिए" की अवधारणा के साथ न्यायिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.मौके पर मुख्या अतिथि के रूप में मौजूद प्राधिकार के सचिव एस.एन.सिकदर ने लोगों से आग्रह किया कि छोटे मोठे मामले स्थानीय स्तर पर पंचायत में या आपसी तालमेल से निपटा लिए जाये.प्राधिकार के पदाधिकारियों ने विधिक सेवा के अंतर्गत मिलने वाली निशुल्क सेवाओं ,हक़, शिक्षा के अधिकार, डायन प्रथा अधिनियम २००१ के अंतर्गत मुआवजा मनरेगा आदि की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गयीं. इस मौके पर अधिवक्ता राजीव कुमार,प्रकश मिश्रा ,शैलेन्द्र प्रसाद, मुखिया मोनिका हेम्ब्रम सनातन मंडल ,सुनीता मुर्मू,सुशीला साहू,पिंगवा प्रधान आदि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: