नेपाल : जनकपुर में मोदी, ओली से मंदिर में मुलाकात की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 मई 2018

नेपाल : जनकपुर में मोदी, ओली से मंदिर में मुलाकात की

modi-meet-oli-in-janakpur-tempel
जनकपुर (नेपाल), 11 मई, नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां के प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर में नेपाली समकक्ष के.पी.ओली से मुलाकात की। मोदी की नेपाल की यह तीसरी यात्रा है। ओली ने मंदिर में भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने काठमांडू से लगभग 225 किलोमीटर की दूरी पर जनकपुर स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। ओली की भारत यात्रा के एक महीने बाद मोदी नेपाल दौरे पर हैं। मोदी ने बयान में कहा, "ये उच्चस्तरीय और नियमित संवाद 'सबका साथ, सबका विकास' के हमारे उद्देश्य के साथ हमारे सरकार की 'पड़ोसी पहले' की नीति के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हैं।" मोदी और ओली द्वारा संयुक्त रूप से जनकपुर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। दोनों नेता भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत जनकपुर को रामायण सर्किट में शामिल किए जाने का भी उद्घाटन करेंगे। मोदी जनकपुर उपमहानगर द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे। ओली के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के लिए मोदी बाद में काठमांडू के लिए रवाना हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: