इटली ओपन के पहले दौर में जीतीं शारापोवा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 मई 2018

इटली ओपन के पहले दौर में जीतीं शारापोवा

sharapova-enter-next-round-in-italy-open
रोम, 16 मई, तीन बार इटली ओपन का खिताब जीत चुकीं रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने इस साल इटली ओपन की अच्छी शुरुआत की है। शारापोवा ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शारापोवा 10वीं बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने दो घंटे और 32 मिनट में वर्ल्ड नम्बर-6 बार्टी को 7-5, 3-6, 6-2 से मात दी। वर्ल्ड नम्बर-40 शारापोवा अगले दौर में स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा से भिड़ेंगी। सिबुल्कोवा ने पहले दौर में इटली की फ्रांसेकी शियावोना को मात दी।

कोई टिप्पणी नहीं: