आंध्र प्रदेश के डिप्टी कलेक्टर बने किदांबी श्रीकांत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 मई 2018

आंध्र प्रदेश के डिप्टी कलेक्टर बने किदांबी श्रीकांत

srikanth-become-diputy-collector
नई दिल्ली, 3 मई, भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को बुधवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर प्रांत के डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। भारतीय बैडमिंटन महासंघ (बीएआई) के महासचिव अनूप नारंग ने आईएएनएस को फोन पर इसकी पुष्टि की। अपनी नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार श्रीकांत ने गुंटूर के कलेक्टर कोना शशिधर को अपने कार्यग्रहण की रिपोर्ट सौंपी और औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। हालांकि, वह हर दिन कार्यालय नहीं आ पाएंगे, क्योंकि उन्हें हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी में प्रशिक्षण करना होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जून में इंडोनेशिया चैम्पियनशिप जीतने के बाद मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने श्रीकांत को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: