अनिरूद्ध बोस ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 अगस्त 2018

अनिरूद्ध बोस ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली

aniruddh-bose-jharkhand-chief-justice
रांची, 11 अगस्त, न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की। राज भवन में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। 1985 में वह एक वकील के रूप में पश्चिम बंगाल बार काउंसिल के साथ जुड़े। उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय में वकालत की और 2004 में उन्हें पीठ में शामिल किया गया। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश ओरांव के साथ कई गणमान्य लोग वहां मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: