उत्तर प्रदेश में गधी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से गायब! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अगस्त 2018

उत्तर प्रदेश में गधी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से गायब!

female-donkey-rapist-flew
बांदा, 10 अगस्त, उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की अलीगंज पुलिस चौकी में दो दिन से हिरासत में रहा एक दुष्कर्म का आरोपी गुरुवार रात गायब हो गया। इस शख्स पर एक गधी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात बिसंड़ा कस्बे के निवासी एक 45 साल के व्यक्ति को नशे की हालत में गश्त के दौरान अलीगंज चौकी की पुलिस ने सड़क किनारे एक गधी के साथ दुष्कर्म करते रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को दो दिन तक अपनी हिरासत में रखा, लेकिन गुरुवार रात वह चौकी से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। पुलिस ने हिरासत में रखे जाने की सूचना अपने उच्चाधिकारियों नहीं दी थी, लेकिन हिरासत के दौरान कुछ मीडियाकर्मियों ने उसकी फोटो अपने कैमरे में कैद कर ली थी। आरोपी के पुलिस हिरासत से अचानक गायब हो जाने के बाद जब मीडिया से जुड़े लोगों ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सवाल किया तो पुलिस अधीक्षक शालिनी ने शुक्रवार को कहा, "पुलिस हिरासत से किसी भी व्यक्ति का गायब होना गंभीर मसला है, जिसमें जांच के आदेश दे दिए गए हैं।" अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने कहा, "यह घटना मीडिया के जरिए संज्ञान में आई है। सीओ सिटी से पूरी जानकारी देने को कहा गया है।" अलीगंज चौकी प्रभारी अनूप पांडेय का कहना है, "हिरासत में रखे जाने की मुझे कोई सूचना नहीं है, लेकिन उसे गुरुवार को शांति भंग के आरोप में चालान किया गया है।"

कोई टिप्पणी नहीं: