पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन पुल गिरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 24 सितंबर 2018

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन पुल गिरा

bridge-colapsed-in-west-bangal
काकद्वीप (पश्चिम बंगाल), 24 सितंबर, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल सोमवार को गिर गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।  दक्षिण 24 परगना जिले के मजिस्ट्रेट वाय रत्नाकर राव ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।  जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, 'यह घटना सोमवार को सुबह में हुई। हम लोग आगे की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'  उन्होंने बताया कि एक टीम स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर गयी है।  इस सितंबर महीने में पुल गिरने की यह तीसरी घटना है।  दक्षिणी कोलकाता का माजेरहाज पुल चार सितंबर को गिर गया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए।  उत्तरी बंगाल में सिलीगुड़ी के निकट सात सितंबर को एक पुराना पुल गिरने से एक ट्रक चालक घायल हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं: