जम्मू एवं कश्मीर में ग्रेनेड हमले में 3 जवान, नागरिक घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 सितंबर 2018

जम्मू एवं कश्मीर में ग्रेनेड हमले में 3 जवान, नागरिक घायल

grenade-attack-3-injured-in-kashmir
श्रीनगर, 4 सितंबर,  जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान व एक नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने सोपोर इलाके में संग्राम क्रॉसिंग पर सीआरपीएफ के दल पर ग्रेनेड फेंका। इस विस्फोट में चार व्यक्ति घायल हो गए।पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की तलाशी के लिए घेराबंदी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: