दुमका : धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 सितंबर 2018

दुमका : धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

krishna-janmotsav-dumka
दुमका,  2 सितंबर को  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव      धूमधाम से मनाया जाएगा। दिन शुक्रवार को  यदुवंशी महासभा की एक  बैठक बख्शी बांध रोड स्थित कार्यक्रम स्थल  (नेशनल स्कूल के सामने)  पर  अमरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कमिटी का पुनर्गठन किया गया।  अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव को बनाया गया।  बिष्णु प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष,  रंजीत कुमार यादव को सचिव, उपसचिव नागेन्द्र प्रसाद यादव को,  कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव को,  मीडिया प्रभारी अमरेन्द्र कुमार यादव को व  संयोजक भुवन प्रसाद महतो को बनाया गया। इस बैठक में उपरोक्त सभी मौजूद थे। कार्यकारिणी सदस्यों में रवि यादव, कंचन यादव, मुन्ना यादव, दसरथ महतो, अरबिंद यादव,सुबोध यादव, कृष्ण बल्लभ यादव, शेषनाथ यादव, प्रमोद कुमार यादव,टिंकू यादव, ब्रजेश दर्वे, शिवशंकर यादव, बसंत यादव, लखन यादव, किशोर यादव व  राजेन्द्र यादव शामिल हैं। यदुवंशी महासभा ने निर्णय लिया जन्मोत्सव के साथ साथ समाज के लोगों को एकजुट कर कुरीतियों को छोड़ कर प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए विचार मंथन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: