दिल्ली में 10 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

दिल्ली में 10 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न

minor-girl-molested-dilhi
नयी दिल्ली, 14 सितंबर,  पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 10 वर्षीय एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी दिल्ली) पंकज सिंह ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को शाम सात से आठ बजे के बीच हुई। बच्ची उस वक्त अपने घर के बाहर खेल रही थी। सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि पीड़िता का परिवार काम की तलाश में पूर्वी उत्तर प्रदेश से यहां आया था। उसके माता पिता मजदूरी करते हैं और यहां उनका स्थायी आवास नहीं है। पुलिस ने बताया कि बच्ची को एम्स भेजा गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: